May 13, 2024

22 अगस्त से होने वाली अनिश्चित काल हड़ताल को सफल बनाने की अंतिम कार्य दिवस पर संपर्क अभियान

बिलासपुर. केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता को लेकर 22 अगस्त से होने वाली अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कर्मचारी साथियों द्वारा विभिन्न कार्यालयों एवं स्कूलों में संपर्क कर अधिकारी कर्मचारियों से फार्म भरवा कर 22 अगस्त 2022 को नेहरू चौक बिलासपुर में धरना प्रदर्शन हेतु लगाई जाने वाली पंडाल में उपस्थित होने के लिए आह्वान किया गया । फेडरेशन ने छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी 6% महंगाई भत्ता की जारी आदेश को विधिवत नहीं मानते हुए केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता एवं गृह भाड़ा भत्ता के आदेश जारी करने का मांग किया है तथा मांग पूरा नहीं होने पर प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी 22 अगस्त 2022 से अनिश्चित काल हड़ताल पर चले जाएंगे। विदित हो कि उक्त अनिश्चित काल हड़ताल में प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं न्यायालयों के कर्मचारी साथी हड़ताल में शामिल होने से प्रदर्शन और सशक्त होगा।  छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा बिलासपुर द्वारा 22 अगस्त 2022 के अनिश्चित काल हड़ताल को सफल बनाने के लिए आज फेडरेशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों  द्वारा जल संसाधन विभाग, वन विभाग, संयुक्त संचालक कृषि ,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं नगर निगम बिलासपुर में संपर्क किया गया। आज के संपर्क अभियान में फेडरेशन डॉक्टर बीपी सोनी, जीआर चंद्रा, बिंद्रा प्रसाद, आलोक परांजपे ,किशोर शर्मा, श्रवण कश्यप, अशोक ब्रह्म दत्त भट्ट, शिवचरण यादव राजेश पांडे विजय केसकर भांगे कौशल कश्यप राजेश सिसोदिया सुरेश तिवारी शंकर मिश्रा सर्वेश्वर तिवारी ,अनिल गौराहा, विनोद तिवारी, विद्यानंद तिवारी ,कैलाश गजभिए, जनक साहू, संतोष तिवारी, लक्ष्मण पोते,शिव कुमार चौहान,  आदि कर्मचारी नेता सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post महिला आयोग अध्यक्ष किरणमयी नायक से कांग्रेस नेताओं ने किया सौजन्य भेंट
Next post 40 एमव्हीए क्षमता का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत, 125 गाॅवों को मिलने लगी गुणवत्तापूर्ण बिजली
error: Content is protected !!