देवउठनी एकादशी आज

 

भगवान विष्णु को समर्पित देवउठनी एकादशी आज है। यह तिथि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पड़ती है। इसे देवोत्थान एकादशी या देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

पंडित अनिल शास्त्री के मुताबिक हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा (चातुर्मास) के बाद इस दिन जागते हैं। भगवान के जागरण के साथ ही शुभ कार्यों की पुनः शुरुआत होती है। ऐसा विश्वास है कि इस दिन जो भक्त भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा करता है, उसके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है, तथा रुके हुए कार्य सिद्ध होते हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!