यमुना नदी में लगा दी दिव्यांग लड़की ने छलांग

 

आगरा: आगरा में यमुना नदी में आज एक युवती ने छलांग लगा दी. गनीमत रही कि लोगों का शोर मचता देख एक युवक ने साहस का परिचय दिखाते हुए उसे बचा लिया. युवक के इस बहादुरी की अब काफी तारीफ हो रही है. लड़की के बारे में पता चला है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे परिवार को सौंप को दिया है और अब उसके इस कदम के पीछे की वजह तलाशी जा रही है.

शख्स की बहादुरी से बची युवती की जान

मामला आगरा के वाजिदपुर यमुना पुल के पास का है.यहां 18 साल की युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में यमुना नदी से छलांग लगा दी. युवती को डूबता देख आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाने लगे. शोर सुन मजदूर सुखवीर ने बिना देर किए साहस का परिचय देते हुए यमुना में  छलांग लगा दी. सुखवीर युवती को सकुशल बचा भी लिया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!