जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने एनरोलर बनाया

बिलासपुर. जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने डिजिटल सदस्यता को गति देने हेतु कांग्रेस भवन में आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व बीडीए अध्यक्ष अनिल टाह, शहर कांग्रेस कमेटी महामंत्री देवेन्द्र सिंह बाटू, कांग्रेस के युवा नेता समीर अहमद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार डिजिटल सदस्यता को गति देने हेतु एनरोलर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस के तरू तिवारी, शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय उपस्थित थे। अनिल टाह के साथ कांग्रेस भवन पहुंचे रामलाल साहू, लक्ष्मण देवांगन, कमल गुप्ता, चुल्लू श्रीवास्तव, लक्ष्मी जांगड़े, गीता श्रीवास, लक्ष्मी जांगड़े ने डिजिटल सदस्यता ग्रहण की। विजय पाण्डेय ने अनिल टाह सहित सभी कांग्रेस नेताओं को डिजिटल सदस्यता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने हेतु कांग्रेस का गमछा पहनाकर स्वागत किया। विजय पाण्डेय ने बताया कि ऑफलाईन सदस्यता अभियान सहित शहर कांग्रेस ने डिजिटल सदस्यता को भी गति मिल रही है। महापौर रामशरण यादव के नेतृत्व में सभी पार्षदगण, शहर कांग्रेस के नेतृत्व में सभी 4 ब्लाक अध्यक्ष एवं सभी जोन अध्यक्ष अभियान में लगे हुए हैं। बहुत जल्द डिजिटल अभियान के सदस्यों की संख्या 10,000 पहुंच जायेगी। बिलासपुर जिला डिजिटल अभियान में अग्रिम स्थान पर है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!