May 6, 2024

डीके सोनी को राष्ट्रीय पुरस्कार से किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय मानव अधिकार संसाधन विकास संस्था के द्वारा दिनांक 14/12/2021 को एक कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी के सारनाथ में होटल लोटस में किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश भत्ते चंदिमां थे. जिनके द्वारा डी०के० सोनी को छत्तीसगढ़ राज्य में अच्छा कार्य करने एवं जनहित के मुद्दों को समाज हित में उठाने एवं उसकी आवाज बुलंद करने के कारण राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा सम्मान स्वरूप साल एवं मेमेन्टो प्रदान किया गया. इसके अलावा डी०के० सोनी को राष्ट्रीय मानव अधिकार संसाधन विकास संस्था का प्रदेश अध्यक्ष भी नियुक्त किया एवं उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य में उक्त संस्था के पदाधिकारी नियुक्त करने हेतु भी कहा गया. उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के महासचिव डॉ अनमोल टेमबुरने नागपुर, मुख्तार अहमद कोलकाता, मनीष भल्ला इंदौर, अशोक सागर दिल्ली, शेखर नागपुर, विमल जैन वाराणसी, प्रदीप त्रिवेदी सारनाथ, श्रीमती वीर कंचन महाराष्ट्र उपस्थित थे। इसके अलावा मानव अधिकार एक्टिविस्ट भी काफी संख्या में उपस्थित थे। डी०के० सोनी के उक्त संस्था के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने से सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post वार्ड क्रमांक 33 गांधी नगर, वार्ड क्रमांक 34 सन्त रविदास नगर में बूथ, सेक्टर, जोन एवँ कांग्रेस की सदस्यता को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक.
Next post फुटपाथ में बैठे ठंड से ठिठुर रहे लोगों के लिए मसीहा बना साहू समाज, बांटे कम्बल-साल
error: Content is protected !!