पत्रकारिता के लिए डॉ.सुनील का सम्मान:पुस्तक विमोचन भी होगा
बिलासपुर. ओंकारेश्वर महादेव मंदिर प्रशासन सागा ले आउट शुभम् विहार बिलासपुर के प्रमुख तथा लोक संचेतना फाउंडेशन ट्रस्ट भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के प्रांतीय अध्यक्ष, सेवा निवृत्त आई.एस.एस. रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि पद्मश्री राम लाल बारेठ के मुख्य आतिथ्य में डॉ.सुनील गुप्ता को पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष और उत्कृष्ट कार्य के लिए गणतंत्र दिवस पर आयोजित प्रतिभा सम्मान एवं पुस्तक विमोचन समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
डॉक्टर गुप्ता के अलावा शिक्षा,कला,साहित्य नृत्य,संगीत और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सर्वश्री शैलेन्द्र सिंह कछवाहा,भूपेंद्र श्रीवास्तव,नीलेश सिंह गजेन्द्र श्रीवास्तव और गोपाल यादव सहित छात्रों में कु.लिली शर्मा,कु.आर्ना तिवारी,अभय पाण्डेय,कु.आराध्या शर्मा,आर्यांश तिवारी,कु.आस्था कश्यप,कु.आव्या सिंह,कु.सहजप्रीत कौर और मेहप्रीत कौर को सम्मानित किया जाएगा।
श्री श्रीवास्तव ने बताया कि सागा ले आउट शुभम् विहार प्रतिभा सम्मान तथा वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार मकरध्वज जी का काव्य संग्रह ‘काव्यांजलि’का विमोचन इस अवसर पर होगा। पद्मश्री पंडित राम लाल बरेठ जी समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।