पारिवारिक विवाद के चलते पत्निहन्ता हत्यारे पति को रिपोर्ट के घंटे भर में तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया


बिलासपुर. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने सभी थाना प्रभारियों को गंभीर अपराध होने पर तत्काल कार्यवाही करने का आदेश दिया हैं। इसी के परिपालन में तोरवा पुलिस ने अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, निमेष बरैया के मार्गदर्शन में दोमुहानी मे पारिवारिक विवाद के चलते पति द्वारा अपनी पत्नी पर किये गए प्राणघातक हमले क़ी सूचना के घंटे भर के अंदर ही आरोपी को बरामद कर लिया। परिजनों के सामने ही 22.7.21 को सुबह करीब 3 बजे पति राजेंद्र महिलांगे को पत्नी ममता महिलांगे 30 वर्षीय ने घर में विवाद करके गाली गलौच करने तथा अभद्र व्यवहार करने से मना किया था। जिससे आरोपी राजेंद्र ने पत्नी ममता को घऱ मे रखे गैती से ही वार कर दिया। जिससे उसके सिर, नाक, मुंह में चोट आया। खून निकलने लगा.तत्काल परिजनों ने 108 क़ी मदद से आहत ममता को सिम्स में भर्ती कराया। तोरवा पुलिस शाम को अस्पताली मेमो मिलने पर तत्काल सिम्स पहुंची। परिजनों से आरोपी पति क़ी कृत्य क़ी जानकारी मिली। बिना समय गवाएं गंभीरता से कार्यवाही करते हुए तोरवा पुलिस ने रिपोर्ट के महज 1 घंटे के भितर ही रेड करके घेराबंदी से आरोपी राजेंद्र महिलागे 35 साल निवासी दोमुहानी को बरामद कर किया। घटनास्थल से घटना मे प्रयुक्त गैती हत्थे के साथ, कपड़े खून से सने, खून आलूदा मिट्टी तथा साक्ष्य को एकत्रित किया। आहत ममता का ईलाज दौरान सिम्स अस्पताल में मौत हो गई। प्रकरण मे 307 भादवि के साथ 302 भादवि जोड़कर अग्रिम कार्यवाही आरोपी पति राजेंद्र महिलागे के विरुद्ध तोरवा पुलिस द्वारा क़ी जा रही हैं । कार्यवाही मे निरीक्षक परिवेश तिवारी के साथ उप निरी. हृदय शंकर पटेल,स उ नि दादुरैया ठाकुर,प्र आर विष्णु साहू, आर गोविन्द शर्मा, साहेब अली ने योगदान दिया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!