October 4, 2025
पचरीघाट और छठ घाट में दुर्गा की प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन
बिलासपुर/ अनिश गंधर्व. मां दुर्गा के विसर्जन के दौरान रात भर भारी उत्साह का माहौल रहा। पिछले 24 घंटों से पचरीघाट और छठघाट में मूर्ति विसर्जन किया जा रहा है। गोल बाजार से लेकर पचरीघाट तक भारी भीड़ उमड़ी। जगह-जगह समितियों का स्वागत किया गया। डीजे और धुमाल की धुन में रात भर लोग थिरकते रहे। नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा देवी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। आकर्षक झांकी देखने लोगों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि पैदल चलने चलने के लिए जगह नहीं थी। रूक-रूक बारिश भी हुई लेकिन में उत्साह कम नहीं हुआ। सुबह दस बजे तक देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। हटरी चौक तक झांकी प्रदर्शन के बाद अधिकांश समिति के लोगों ने छठघाट में विसर्जन किया।