May 17, 2024

लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल ने किया वृद्धआश्रम में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवम बिस्कुट वितरण

बिलासपुर. आज लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल के तत्वाधान मे लायन उत्तम उपाध्याय जी के पूज्यनीय पिता स्व. वी. एन. उपाध्याय जी के 93 वीं जयंती के अवसर पर वृद्ध आश्रम में 55 वृद्धजनों( स्त्री एवम पुरुष दोनों वर्ग मिलाकर) का निःशुल्क बी. पी.,शुगर, वजन एवं बी. एम. आई. जाँच डॉ . लव श्रीवास्तव एवम उनके लेब स्टाफ द्वारा किया गया ।तत्पश्चात क्लब के पी.आर.ओ. लायन उत्तम उपाध्याय (डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन) द्वारा 55 वृद्धजनों को बिस्किट्स का वितरण किया गया।इस पूरे कार्यक्रम में निर्देशन एवम सहयोग करने जोन चेयरपर्सन डॉ .पी. के. शर्मा,माइक्रो चेयरपर्सन डॉ के. के.श्रीवास्तव, जनक लायन उत्तम अग्रवाल, सचिव ला.अनिता दीवान,ला .शैलेंद्र गोवर्धन,ला.विद्या गोवर्धन, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन नरेंद्र सिंह चंदेल, लायन अरविंद वर्मा, लायन नरेंद्र साहू के स्टाफ अपनी सक्रिय भागीदारिता निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post लारेल्स फाउंडेशन की अध्यक्ष सपना सराफ को उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने किया छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित
Next post आम आदमी पार्टी ने निकाली नगर पंचायत पथरिया एवं बोदरी में बदलाव यात्रा
error: Content is protected !!