अर्पित का बढ़ा कद, एनएसयुआई के बने प्रदेश सचिव
बिलासपुर. एनएसयुआई ने अर्पित केशरवानी के कामकाज के देखते हुए उनका संगठन पद पर पद्दोनत्ति कर दिया है, अब इन्हें एनएसयुआई के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। महेन्द्र गंगोत्री की अनुशंसा पर एनएसयुआई प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने इस पद पर नियुक्त किया है। इस मौके पर अर्पित ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा की संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरने प्रयास जारी रहेगा। छात्रहित पर संघर्ष का अब अधिक उर्जा के साथ होगा, प्रदेश सरकार की योजनाओं का भी लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे इस पर भी फोकस होगा। बताते है कि अर्पित बीते दो वर्ष से एनएसयुआई के प्रदेश सहसचिव की भी जिम्मेदारी निभा रहें थे।