February 11, 2022
जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न, शाम चार बजे तक चलता रहा मतदान
बिलासपुर/अनीश गंधर्व. जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव आज 11 फरवरी को संपन्न हुआ। सुबह 11 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई शाम चार बजे तक मतदान चलता रहा। 12 फरवरी को मतों की गिनती के बाद जितने वाले प्रत्याशियों के घोषणा कर दी जाएगी। लंबे चुनाव प्रचार के बाद जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। प्रत्याशी लगातार अपने पक्ष में वोट मांगते रहे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कार्यकारणी के पदों के लिए प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आज सुबह से ही जिला कोर्ट परिसर में गहमा गहमी का माहौल था। मुख्य द्वार से मतदान स्थल तक वकीलों की जोरदार भीड़ रही। चारो ओर चुनावी पर्चा बिखरा हुआ था। ज्यादातर वकील चुनावी समर में थे। गिने चुने अधिवक्ता मुकदमा में पहुंचे। बहरहाल प्रत्याशी अपने जीत को लेकर उत्साहित हैं। कल मतगणना के बाद ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।