विश्व हिंदी परिषद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस पर निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता प्रतियोगिता
तखतपुर . शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला मोछ, विकासखंड तखतपुर में विश्व हिंदी परिषद, नई दिल्ली (भारत), छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 21 फरवरी”अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस” के उपलक्ष्य में एक निबंध प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “मेरी मातृभाषा- मेरी पहचान” रखा गया था।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदी परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संगीता बनाफर के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती विनीता सिन्हा सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. विभा तिवारी तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के पश्चात विद्यार्थियों को सम्मान पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई तथा विजयी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं बधाई दी गई। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इस प्रकार के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के निरंतर आयोजन का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम की जानकारी विश्व हिंदी परिषद मीडिया प्रभारी श्री शिव शुक्ला द्वारा दी गई।


