चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित


बिलासपुर. कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ द्वारा प्रतिवर्षानुसार समाज के गौरव क्रांतिवीर पं. चन्द्रशेखर आजाद ( तिवारी ) की 115 वीं जयंती 23 जुलाई को उनकी जीवनी पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंच के प्रदेश संगठन सचिव पं. सुदेश दुबे साथी ने बताया कि हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम के पूर्व माध्यमिक एवं हाई स्कूल स्तर पर निबंध प्रतियोगिता रखी गयीं है। कोरोना काल की वजह से प्रतियोगी अपना निबंध अपने निवास पर ही लिखेंगे और 23 जुलाई तक मंच के प्रदेश कार्यालय बिलासपुर प्रकाशन परिसर मध्यनगरीय चौक बिलासपुर के पते पर अपना निबंध जमा करें। जिला स्तरीय यह प्रतियोगिता निशुल्क है। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतियोगियों को मंच द्वारा पुरस्कृत किया जावेगा। विस्तृत जानकारी हेतु संपर्क करें। कार्यक्रम संयोजक पं.सँजय तिवारी 8602006148., पं. बी.के.पान्डेय प्रदेश अध्यक्ष, 9893300924, पं.अमित तिवारी प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ 9907400984 पं.सुदेश दुबे साथी प्रदेश सँगठन सचिव…9302462506 आदि।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!