अनिल कटारे को दी सेवानिवृत्ति पर विदाई

सागर. अभियोजन के उपसंचालक अभियोजन अनिल कुमार कटारे को दिनांक 31 जुलाई 2022 को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी। सागर आयोजन में पदस्थ उप संचालक अभियोजन अनिल कुमार कटारे को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने के फलस्वरूप दिनांक 31 जुलाई 2022 को सेवानिवृत्ति पर अभियोजन में पदस्थ समस्त अभियोजन अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण ने भावभीनी विदाई दी तथा सेवानिवृत्ति पश्चात उनके उत्तम स्वास्थ्य तथा मंगल की कामना की। श्री कटारे वर्ष 1990 से 2022 तक अभियोजन विभाग में पदस्थ रहे। सेवाकाल के दौरान वे जिला बैतूल, बड़वानी, रायसेन, डिंडोरी, भोपाल व सागर में पदस्थ रहे। श्री कटारे का पूरा सेवाकाल बहुत अच्छा रहा। सेवानिवृत्ति पर सागर न्यायालय के माननीय न्यायाधिशगणों ने श्री कटारे के कार्य की बहुत प्रशंसा की। श्री कटारे ने समस्त अभियोजन अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण को प्राइवेट सेक्टर की भांति कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!