June 26, 2022
फेडरेशन ने हड़ताल को सफल बनाने दफ्तरों में किया संपर्क
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा बिलासपुर प्रांतीय आह्वान पर लिए गए निर्णय अनुसार केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता देने की मांग को लेकर 29 जून 2022 के एक दिवसीय हड़ताल की घोषणा की गई है । उक्त हड़ताल को सफल बनाने के लिए संपर्क अभियान के तहत राजस्व मंडल, कमिश्नर कार्यालय, तहसील कार्यालय, कृषि विभाग के संचालक कृषि विश्वविद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र ,रोजगार कार्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज ,रेशम आदि विभिन्न संस्थानों में संपर्क कर अधिकारी कर्मचारियों को हड़ताल में आने का आह्वान किया गया। संपर्क अभियान में प्रमुख रूप से डॉक्टर बीपी सोनी, रजनीश तिवारी, जी आर चंद्रा ,किशोर शर्मा ,आलोक परांजपे, राजेश पांडे ,जगदीश सिंह चंदेल, ब्रह्म दत्त भट्ट ,श्रवण कश्यप ,शिव कुमार चौहान आदि शामील थे।ने के लिए संपर्क अभियान के तहत राजस्व मंडल, कमिश्नर कार्यालय, तहसील कार्यालय, कृषि विभाग के संचालक कृषि विश्वविद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र ,रोजगार कार्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज ,रेशम आदि विभिन्न संस्थानों में संपर्क करें अधिकारी कर्मचारियों को हड़ताल में आने का आह्वान किया गया।संपर्क अभियान में प्रमुख रूप से डॉक्टर बीपी सोनी, रजनीश तिवारी, जी आर चंद्रा ,किशोर शर्मा ,आलोक परांजपे, राजेश पांडे ,जगदीश सिंह चंदेल, ब्रह्म दत्त भट्ट ,श्रवण कश्यप ,शिव कुमार चौहान आदि शामील थे।