February 22, 2026
13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पांच स्कूल शिक्षक गिरफ्तार
केंद्रपाड़ा. ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक निजी स्कूल के पांच शिक्षकों को 13 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सातवीं कक्षा की छात्रा के पिता और जिला बाल कल्याण समिति द्वारा राजकनिका थाने में अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपी शिक्षकों ने नाबालिग के साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि छात्रा ने जब शिक्षकों पर लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया तो उसके माता-पिता ने जिला बाल कल्याण समिति से संपर्क किया।


