पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने दुर्गा समितियों का किया स्वागत

बिलासपुर. भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल दशहरा के दुसरे दिन विगत 25 वर्षो से निरंतर लगातार बिलासपुर के दुर्गा विसर्जन में जाते है उसी परम्परा को निभाते हुए 6 अक्टूबर गुरूवार को सिटी कोतवाली के सामने अमर अग्रवाल भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सभी समितियों की मॉ दुर्गा की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद मांगा एवं समिति का स्वागत कर झांकियों का अवलोकन किया और मॉ दुर्गा से बिलासपुर की जनता के सुख शांति समृद्धि की कामना की।  इस मौके पर श्री अग्रवाल ने दुर्गा विसर्जन के दौरान भीड़ देखकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद कांग्रेस सरकार की गुंडागर्दी लूटपाट को भूलकर बिलासपुर की जनता ने नौ दिन देवी मॉ की उपासना बड़ी धूमधाम से की और बिलासपुर में एक बार से रौनक वापस लौट आई है, इसे हम सभी को मिलकर हमेशा इस परम्परा को कायम रखना है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, प्रवीण दुबे, विनोद सोनी, मनीष अग्रवाल, दुर्गा सोनी, रंगा नादम, श्याम साहू, दीपक सिंह, अरविंद बोलर, निखिल केशरवानी, जुगल अग्रवाल, चंदु मिश्रा, पंकज तिवारी, अशोक मिथून रौशन सिंह, केतन सिंह, विवेक ताम्रकार, विकास अग्रवाल, महर्षि बाजपेयी, मोनू रजक, संदीप केशरी, रोहित मिश्रा, शानुल खान, देवेश खत्री, विश्वजीत ताम्रकार, हिमांशु जायसवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!