महमंद में स्वामी सहजानंद सरस्वती भुमिहार ब्राम्हण समाज का निःशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर
बिलासपुर. रविवार 22 फरवरी सुबह 10.30 बजे भूमिहार भवन महमंद में स्वामी सहजानंद सरस्वती भूमिहार ब्राम्हण समाज द्वारा स्वामी सहजानंद सरस्वती जन्म जयंती समारोह आयोजित किया गया है। इस अवसर पर समाज द्वारा निःशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर विनायक नेत्रालय डॉ. ललीत माखिजा के सहयोग से रखा गया है। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि एवं प्रमुख वक्ता वाराणसी के साहित्यकार एवं समाजसेवी डॉ. राघवशरण शर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ आर.पी.सिंह करेंगे। समाज के अध्यक्ष नवीन सिंह सहित सभी संरक्षकगण समाज के पदाधिकारी सरपंच ग्राम पंचायत महमंद एवं समाज के वरिष्ठ डॉक्टरगण एवं अधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए समाज के सचिव राजीव कुमार ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी समाज स्वामी की जयंती मना रहा है जिसमें वक्ता के रूप में स्वामीजी के जीवन पर आधारित विभिन्न विषयों पर पुस्तक लिखने वाले लेखक साहित्यकार रघुबरशरण शर्मा विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। सचिव ने सभी से अपील की है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वामीजी के जीवन दर्शन को जाने एवं नेत्र परिषण शिविर का लाभ उठावे।
डॉ.राघवशरण शर्मा जी द्वारा लिखित व संपादित प्रमुख पुस्तको में स्वामी सहजानंद सरस्वती रचनावली, आचार्य नरेन्द्र देव रत्नावली, जंगे आजादी में मुस्लिम समाज, भारत के प्रख्यात ऋषि, वृहत्तर ब्राम्हण समाज, जंगे आजादी में ब्राम्हण समाज, शहिद भगत सिंह: अन्छुए पहलू, किसान आंदालन का संक्षित ईतिहास, ब्रम्हर्षि वंश विस्तार, क्रांति और संयुक्त मोर्चा, किसान पाठशाला, महानायक सुभाषचंद्र बोस, युग पुरूष डॉ. श्री कृष्ण सिंह प्रबल राष्ट्रवादी, मेरा जीवन संघर्ष,


