विवाह कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने करने वाले मैट्रिमोनियल एजेंटों के गिरोह का खुलासा
बिलासपुर। मैरिज ब्यूरो संचालकों ने शादी के इच्छुक लोगों को झांसा देकर पैसा वसूली करते थे। आरोपियेां ने ग्राहकों को भावनात्मक रूप से जोडऩे के लिए युवतियों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर बात करवाते थे। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मस्तूरी पुलि ने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों की जांच के दौरान यह पाया कि खाताधारक के नाम पर संचालित खाते का उपयोग अन्य व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा था, जिसमें मैरिज ब्युरो से संबंधित राशि जमा कराई जा रही थी। बिहार निवासी शिकायतकर्ता से विवाह के लिए उपयुक्त वधु उपलब्ध कराने का झांसा देकर 10 हजार रुपए जमा कराया गया, किन्तु राशि प्राप्त होने के बाद कोई सेवा प्रदान नहीं की गई। ठगी का आभास होने पर पीडि़त ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई। जांच के दौरान सरकण्डा क्षेत्र में संचालित एक मैट्रिमोनियल ऑफिस की जानकारी मिलने पर टीम द्वारा मौके पर जाकर कार्रवाई की गई। जहां आरोपी संचालक महारथी साहू (31) निवासी ग्राम सैदा थाना नवागांव जिला जांजगीर-चाम्पा हाल मुकाम लाईफ केयर हॉस्पिटल तोरवा, फुलेश्वर प्रसाद श्रीवास (40) निवासी रामायण चौक चांटिडीह सरकंडा, तरुणा उर्फ सोनु खरे (40) निवासी नंदेश्वर मंदिर के पास चांटिडीह सरकंडा, नीरा बाथम (32)निवासी अशोक नगर खमतराई सरकंडा को गिरफ्तार किया गया।


