राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके आज बिलासपुर आएंगी

बिलासपुर. राज्यपाल महामहिम अनुसूईया उइके गुरूवार 24 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंच रही हैं। सुश्री अनसुईया उईके के दौरा कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन हुआ है। परिवर्तन के बाद जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार सुश्री उइके दोपहर 1.30 बजे राजभवन रायपुर से सड़क मार्ग से होकर बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। दोपहर 3.30 बजे उनका बिलासपुर आगमन होगा। वे शाम 4 बजे हाईकोर्ट के सामने स्थित एक निजी हॉटल में आयोजित नारी शक्ति सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगी। शाम 5 बजे से रात्रि 11.25 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद रात्रि 11.58 बजे उस्लापुर रेलवे स्टेशन से अम्बिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!