हर संभव फाउंडेशन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 151 महिलाओं सहित मीडिया कर्मियों का किया सम्मान

रायपुर. डीडी नगर के सामुदायिक भवन सेक्टर दो हर संभव फाउंडेशन द्वारा 151 महिलाओं सहित विभिन्न  अलग-अलग क्षेत्रों में समाज सेवा के उत्कृष्ट  कार्य करने हेतु लोगों का सम्मान किया गया जिसमें  अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं पुरुषों सहित मीडिया कर्मी भी शामिल रहे। मीडिया कर्मी में मुख्य रूप से मेघा तिवारी वरिष्ठ पत्रकार, मनोज शुक्ला को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  हरसंभव फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता त्रिपाठी ने बताया कि हर संभव फाउंडेशन एक सामाजिक संस्था है जो कोरोना काल मे गरीब असहाय कोरोना से ग्रसित लोगों हर संभव संस्था द्वारा मदद किया गया।
समाज को कोरोना से जागरूक करने का कार्य लगातार संस्था द्वारा किया जा रहा है। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता त्रिपाठी ने कहा कि हमारी संस्था महिलाओं को हर क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के साथ साथ कैसे उन्हें आत्मनिर्भर बनना है, समाज मे महिलाओं को कैसे आगे बढ़ने के साथ साथ कोरोना को लेकर लोगो को जागरूक करने का कार्य हमारी संस्था द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में  उन महिलाओं का महिलाओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने मार्च 2020 कोरोना महामारी से लेकर अब तक अपने निरंतर निस्वार्थ सेवाएं प्रदान कर रही हैं। इसके अलावा हर संभव फाउंडेशन में 11 अन्य संस्थाओं का भी सम्मान किया। सभी संस्थाओं को सम्मान पत्र हरे पौधे दे कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संजना विकास उपाध्याय पत्नी विकास उपाध्याय विधायक पश्चिम विधानसभा क्षेत्र रायपुर रही,दीप्ति दुबे पद्मश्री रविंद्र नाथ मिश्रा डॉ रुना शर्मा शहर अध्यक्ष आशा चौहान कन्हैया अग्रवाल डॉ वाटिका शर्मा  पायल आगरा नीचे दलनीतू सिंह मथारू  संदीप धुप्पड़ संजय शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!