1 लाख 95 हजार रुपए लेकर दूसरे से बेच दी जमीन. अपराध दर्ज

बिलासपुर। एक लाख रुपए लेने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराई गई। पीडि़त ने पैसा वापस मांगा तो देने से भी इंकार कर दिया है। इस मामले में पुलिस आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि तिफरा के विद्युत नगर कुशवाहा कॉलोनी निवासी चंद्रशेखर बंसकार पिता मुन्नालाल बंसकार का तिफरा निवासी शशि ऊर्फ आशीष तिवारी से जान पहचान थी। शशि ने बताया कि मोहल्ले का अमील खान जमीन खरीदी बिक्री का काम करता है। सस्ते रेट में जमीन दिला देगा। फिर आशीष ने चंद्रशेखर को आमिल खान से मिलाया। आमिल खान ने यदुनंदन नगर में 700 स्कावयर फीट की जमीन जिसका खसरा नंबर 349/27 पहन 61 का सौदा किया। आमिल ने 12 लाख 25000 रुपए में बातचीत हुई। साथ ही बैंक से ज्यादा लोन दिलवाने का झांसा देकर 17 लाख रुपए का एग्रीमेंट किया। इसके बाद पीडि़त ने नगद 20 हजार रुपए व 1 लाख 70 हजार रुपए चेक दिया। 4 दिन बाद आमिल ने चेक वापस किया और नगद पैसा मांगा। पीडि़त ने नगद 1 लाख 30 हजार रुपए व फोन पे के माध्यम से 45 हजार रुपए दिए। कुछ दिन बाद ऑनलाइन जमीन की जानकारी ली तो किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर दर्ज था। तब पीडि़त ने आमिल से पैसा वापस करने के लिए कहा, लेकिन पैसा वापस नहीं किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!