ब्रह्माकुमारी संस्था का मूल भाव मानव सेवा है : रामशरण

बिलासपुर. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी का सिर्फ नाम सुनने से ऐसा महसूस होता है। हम उस धार्मिक स्थल पर आए गए हैं, जहां हमें शांति की अनुभूति होती है। संस्था का एक मात्र उद्देश्य है मानव का सेवा करना और जग में शांति स्थापित करना। ये बातें महापौर रामशरण यादव ने रविवार की सुबह 11.30 बजे नूतन चौक के पास प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्बारा आयोजित नए भवन निर्माण के भूमिपूजन समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर शहर में जितनी जगह प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के केंद्र खुले हुए हैं, वहां संस्कार दिए जा रहे हैं। चाहे योग हो, एजुकेशन हो या फिर अन्य क्ष्ोत्र। हजारों-लाखों लोग यहां आकर लाभ ले रहे हैं। संस्था से जुड़ने के बाद लोगों की भटकती आत्मा को शांति मिलती है। मेयर श्री यादव व संस्था के भाई-बहनों ने करीब 18०० वर्गफीट भूमि पर तीन मंजिला भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। भवन का निर्माण होने के बाद वहां बहनों के रहने की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम को एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 63 की पार्षद माधुरी पूर्णानंद चंद्रा, आलोक यादव के अलावा बड़ी संख्या में संस्था के भाई-बहनें मौजूद रहे।
हेमूनगर केंद्र में ब्रह्मभोज का आयोजन
संस्था के हेमूनगर केंद्र में रविवार को ब्रह्ाभोज का आयोजन किया गया। इसमें अतिथि के रूप में मेयर श्री यादव, एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला व अजय यादव शामिल हुए। मेयर श्री यादव ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्बारा समाज में विचारधारा में सुधार लाने का काम किया जा रहा है। सृष्टि के निर्माण इससे बड़ा संस्था कोई नहीं है। जो लोग अपने घर-परिवार सबकुछ छोड़कर इस संस्था में आकर हम लोगों की शांति के लिए काम कर रहे हैं, उनका हम आभारी हैं। कार्यक्रम को एमआईसी सदस्य श्री यादव ने भी संबोधित किया। संस्था की ओर से मेयर श्री यादव को माउंट आबू से लाए गए बाबा का तैलचित्र देकर सम्मानित किया गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!