May 2, 2024

महापौर के वार्ड में बिलासपुर पुलिस ने लगाई जनचौपाल, आम जनता की सुनी गई शिकायत

बिलासपुर. पुलिस की  कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत  आज थाना सिविल लाइन्स के वार्ड क्रमांक 24 राजेंद्र नगर (महापौर वार्ड )में ली गई जन चौपाल आम जनता की सूनी गयी शिकायत बैठक में उपपुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर  पारूल माथुर स्वयं उपस्थित थी।उनके साथ वार्ड के पार्षद व नगर के प्रथम नागरिक महापौर  रामशरण यादव ने स्वयं उपस्थित रहकर मेजबानी की। अति०पुलिस अधीक्षक  शहर बिलासपुर  राजेन्द्र जायसवाल द्वारा जिले के समस्त वार्डों में अपराध की रोकथाम एवं आम जनता के सहयोग हेतु कम्युनिटी पुलिसिंग की बिलासपुर पुलिस की इस योजना के बारे में जानकारी जनता को दी।यातायात अति पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित रहकर जनता के यातायात के संबंध में समस्यायों को सुनकर निराकरण के लिए आश्वस्त किया।निरीक्षक थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के साथ थाना सिविललाइन के वार्ड क्रमांक 24 अज्ञेय नगर, प्रियदर्शीनी कॉलोनी, भारती नगर व अन्य क्षेत्रो के आम जनता से रूबरू होकर आम जनता की शिकायतों को सुनकर तत्काल निराकरण किया गया एवम वार्ड के  बीट प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव एवं  थाना के अन्य स्टाफ से आम जनता का परिचय कराकर समन्वय स्थापित कर वार्ड के संवेदनशील क्षेत्र में आम जनता के सहयोग से कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिले के अन्य वार्डों में लगातार जन चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण की जावेगी ।यातायात की समस्या, नशे पर नियंत्रण, लगातार पेट्रोलिंग, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के गलत परिणाम चर्चा में विशेष रूप से सामने आएगा।सभी ने बिलासपुर पुलिस के इस अभियान की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पान ठेले में शराब बेचते युवक पकड़ाया
Next post फर्जी दस्तावेज से लोन लेकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
error: Content is protected !!