पेड़ों की हो रही अंधाधुंध कटाई,प्रदेश में बढ़ता जा रहा हवा के प्रदूषण का स्तर: कोमल हुपेंडी

बिलासपुर . आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि आज पूरा देश पर्यावरण दिवस मना रहा है। लेकिन छत्तीसगढ़ में विकास और खनन के नाम पर लगातार हजारों की संख्या में पेड़ काटे जा रहे हैं। जिससे राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में हवा के प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। इसका कारण कुछ और नहीं बल्कि रोजाना पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है। अवैध खनन और अवैध पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। सरकारें अपना खजाना भरने के लिए विकास के नाम पर सबसे पहले पर्यावरण का ही विनाश कर रही हैं।

सुरेश दिवाकर ने कहा, प्रदेश में पिछले 22 सालों के दौरान छत्तीसगढ़ की उपलब्द्ध प्राकृतिक संसाधनों से अधिक दोहन किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक तरफ फोटो खिंचवाने के लिए एक पेड़ लगाते हैं, दूसरी तरफ हजारों पेड़ काटे जा रहे हैं। ये दोनों सरकारें पर्यावरण विरोधी हैं। सरकारें पूंजीपतियों के साथ मिलकर विकास के नाम पर पर्यावरण को हानि पहुंचाने का काम कर रही हैं। ऐसे में अब पर्यावरण संरक्षण की बजाय देश में प्रदूषण फैलाने की नई परम्परा की शुरु हो गई है।

खगेश चंद्राकर, विकास जरुरी है, लेकिन इसके लिए पर्यावरण की बलि नहीं दी जा सकती। विकास के लिए प्रकृति दोहन की भी एक सीमा तय की जानी चाहिए। इसमें सरकार की गलत नीतियों के कारण पर्यावरण रक्षा में हम दुनिया से काफी पीछे छूट गए हैं। प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का पूरा देश खामियाजा भी भुगत चुका है। अब तक की प्राकृतिक आपदाओं के बाद भी सरकारें प्रकृति की रक्षा के प्रति संजीदा नहीं है। प्रकृति की रक्षा करना सबका फर्ज है। इसलिए भूपेश सरकार को पर्यावरण की रक्षा के लिए काम करना चाहिए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!