बैंकों में होल्ड राशि को पीडि़तों के खाते में जल्द वापस कराने दिए निर्देश

 

आईजी राम गोपाल गर्ग ने ली रेंज के सायबर थानों की समीक्षा बैठक

बिलासपुर। आईजी राम गोपाल गर्ग ने रेंज के साइबर थानों के नोडल राजपत्रित अधिकारियों, साइबर थाना प्रभारियों, साइबर सेल प्रभारियों की उपस्थिति में साइबर अपराधों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने व पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी व त्वरित बनाने के उद्देश्य से बैठक में साइबर अपराधों व विभिन्न पोर्टलों से प्राप्त शिकायतों पर बिंदुवार गहन समीक्षा की गई।

आईजी राम गोपाल गर्ग ने कहा कि बैठक का मूल उद्देश्य क्षेत्र में तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण करने, पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी व त्वरित बनाना, आधुनिक तकनीकी पुलिसिंग स्थापित करना है। सभी अधिकारी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करें ताकि थानों में प्रकरणों का त्वरित निराकरण हो और जनता को सीधा लाभ मिले। सभी अधिकारियों को इन निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी है। बैठक में आईजी कार्यालय में पदस्थ एएसपी सुरेशा चौबे, एएसपी विवेक शर्मा, रेंज साइबर थाना के प्रभारी व स्टाफ उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *