धरना प्रदर्शन कर नगर निगम के अनियमित कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर/अनिश गंधर्व. राज्य सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में नगर निगम के अनियमित कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी है। इन कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र में राज्य के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा की थी। सरकार बनते ही दस दिनों के भीतर नियमितीकरण किया जाना था। आज सरकार के साढ़े तीन साल पूरे हो चुके हैं, इसके बाद भी सरकार द्वारा अनियमित कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है। सरकार के प्रति आक्रोश जताते हुए नगर निगम के अनियमित कर्मचारियों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर आगामी दिनों में उम्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

नगर निगम में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि छग संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा की अध्यक्षता में नेहरू चौक में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। सरकार द्वारा जन घोषणा पत्र में वादा किया गया था कि राज्य के समस्त अनियमित कर्मचारियों को नियमित कर दिया जाएगा, वह भी दस दिनों के भीतर। राज्य में कांग्रेस सरकार का साढ़े तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है। सरकार द्वारा अभी तक  अनियमित कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है। राज्य सरकार के खिलाफ अनियमित कर्मचारियों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से जगदीश तिवारी, संतोष मिश्रा, संतोष कौशिक, संजय दान, अनिल कश्यप, विनोद दुबे, राम यादव, रितेश सोनी, अशोक केंवट, भोला केंवट, गोपाल यादव, सुनील साहू, रविश, रविशंकर सरप्रकाश रजक, विश्राम केंवट, बृजेश शिव जयसवाल, नरेन्द्र तिवारी, राजेश पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!