June 30, 2026
चढ़ावे में कोई हेरफेर ना हो इसकी जिम्मेदारी मेरी थी…चंपत राय
लखनऊ: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अयोध्या पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराते समय कहा कि चढ़ावा चोरी में उनकी कोई भूमिका नहीं है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, चंपत राय ने बताया कि जैसे ही उन्हें चढ़ावे में हेरफेर की खबर मिली, वैसे ही वह एक्टिव हो गए थे. उनके कहने पर ही चढ़ावा चोरी के संदिग्ध पकड़े गए हैं. हालांकि, चंपत राय ने माना की चढ़ावे में कोई हेरफेर न हो इसकी जिम्मेदारी उनकी थी.


