जसबीर सिंह ने अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान का किया स्वागत

बिलासपुर. आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने रायपुर में आयोजित सभा के दौरान साफ तौर पर कहा कि हमारा रिश्ता आम जनता से है और हम आम जनता के बलबूते पर ही छग में चुनाव लडऩे जा रहे हैं। इस अवसर पर पूरे राज्य के आम आदमी पार्टी के नेताओं ने रायपुर में पहुंचकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान का जोरदार स्वागत किया। कल 5 मार्च 2023 को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का रायपुर आगमन हुआ। साथ में सरदार भगवंत मान मुख्यमंत्री पंजाब थे ,जिनका स्वागत सरदार जसवीर सिंह, पूर्व प्रत्याशी बिल्हा विधानसभा एवं पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!