May 3, 2024

26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत

रायपुर. 26 जनवरी से कांग्रेस के द्वारा राष्ट्रव्यापी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत की जायेगी। प्रदेश के 307 ब्लाकों से हाथ एक साथ हाथ जोड़ो अभियान के तहत जनसंपर्क यात्रा निकाली जायेगी जो प्रदेश के सभी बूथों तक जायेगी। राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के पर्यवेक्षक अरूण यादव, गांधी मैदान से दोपहर 12 बजे यात्रा की शुरूआत करेंगे जो रायपुर दक्षिण विधानसभा के छत्तीसगढ़ नगर में समाप्त होगी। यह अभियान दो महिनों तक चलेगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में 307 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां एक दिन में कम से कम 10 किमी यात्रा करेगी। एक दिन में कम से कम 3000 किमी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा चलेगी। 60 दिन में लगभग 1,80,000 किमी से अधिक यात्रा चलेगी। यह भारत जोड़ो का विस्तार होगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी। यह जनसंवाद कार्यक्रम सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश के सभी ग्राम पंचायतों, गांवों और मतदान केंद्रों तक जायेगा। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य को जनता तक पहुंचाने कांग्रेस पार्टी हाथ जोड़ो यात्रा देश भर में निकालेगी। छत्तीसगढ़ में भी हाथ जोड़ो यात्रा हर विधानसभा तक जायेगी जिसके माध्यम से सामाजिक सौहादर्य देश की एकता अखंडता का संदेश दिया जायेगा। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की योजनाओं और कार्यो को तथा मोदी सरकार की विफलता को भी कांग्रेसी प्रचार करेंगे। इस हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस घर-घर जायेंगे। हाथ जोड़ो अभियान सभी विधानसभा में 26 जनवरी से शुरू होकर बूथो तक जायेगी, हर जिलों में अधिवेशन होगा तथा समापन में बड़ी रैली राज्य स्तर पर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रीपा का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश
Next post एक क्लिक में पढ़ें बिलासपुर की ख़ास खबरें…
error: Content is protected !!