September 25, 2021
कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ की बैठक आज

बिलासपुर. समाज सेवा में अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ द्वारा बिलासपुर में महिला संगठन का गठन किया जा रहा है। जिसमें कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की महिलाओं को जोडा जा रहा हैं। इस महिला संगठन हेतु आप सभी को सूचित किया जा रहा है कि दिनांक 26 सितंबर 2021 रविवार शाम 4:00 बजे प्रादेशिक कार्यालय बिलासपुर प्रकाशन परिसर मध्य नगरीय चौक के पास राधा कृष्ण मंदिर के बाजू में बैठक रखी गई है। जिसमें समाज की इच्छुक महिलाए संगठन में जुड़ने हेतु संपर्क करें एवं इस बैठक में उपस्थित होकर अपनी सदस्यता हेतु नाम दर्ज कराए।संपर्क: पूनम शुक्ला 9826146100 , अलका तिवारी 9770894979 , शिवांगी शुक्ला 9691671975, महिमा दुबे 9131117111, प्रभा तिवारी 9425206880।