कवासी लखमा की जमानत सत्य की जीत – कांग्रेस

रायपुर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं विधायक कवासी लखमा को अंततः सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलना स्वागत योग्य है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि एक बार फिर सत्य की जीत हुई है और यह साबित हो गया कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। कवासी लखमा को भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार ने षडयंत्र पूर्वक कथित शराब घोटाले में फसाया था। एक वरिष्ठ आदिवासी नेता को जेल में बंद राजनीतिक विद्वेष के कारण किया गया था, सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिली है। कांग्रेस पार्टी अदालत के फैसले का स्वागत करती है। पूरा भरोसा है जब इस मामले का अंतिम फैसला आएगा वे बाईज्जत बरी भी होंगे।


प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी तब भाजपा की केन्द्र सरकार और ईडी के साथ मिलीभगत करके इस शराब घोटाले की पटकथा लिखा था। जैसे ही भाजपा की राज्य में सरकार आयी ईओडब्लू के माध्यम से इस पटकथा को आगे बढ़ाया गया। शराब घोटाले को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। ईओडब्ल्यू कांग्रेस को बदनाम करने के लिये इस प्रकार की कवायद कर रही है। वास्तव में ईओेडब्लू में साहस है वर्तमान सरकार ने जो शराब नीति में परिवर्तन किया है। जिससे सरकार सीधे शराब निर्माताओं कंपनियों से शराब खरीदी करेगी। इस मामले की जांच करे, कि कमीशन का पैसा कहां जाएगा?

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!