May 13, 2024

मोदी सरकार की नीतियों के कारण उज्वला योजना भी फेल : कांग्रेस

रायपुर. मोदी सरकार की नीतियों के कारण उज्वला योजना भी फेल साबित हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार के राज में देश मे पूर्ववर्ती यूपीए सरकार की योजनाएं तो बन्द ही कर दी गयी। मोदी सरकार द्वारा खुद शुरू की गई और देश भर में वाहवाही बटोरी गयी उज्वला योजना भी दम तोड़ चुकी है। भाजपा ने उज्वला योजना का देश भर की महिलाओं को खूब सब्जबाग दिखाया था। महिलाओं को मुफ्त कनेक्शन के बाद सिलेंडर के रिफलिंग का भी वायदा किया था। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की महिलाओं से वायदा किया था कि उन्हें अब चूल्हे के धुंए से छुटकारा मिलेगा। महिलाओं को मुफ्त गैस का वायदा कर भाजपा ने वोट भी हासिल किया लेकिन चुनाव जीतने दूसरी बार सरकार बनाने के बाद मोदी सरकार अपने वायदे को भूल गयी। आज उज्वला योजना की हितग्राही अधिसंख्यक महिलाएं मंहगा सिलेंडर भरवाने की स्थिति में नहीं है। आंकड़े बताते है कि एक करोड़ सात लाख महिलाएं साल भर में सिर्फ एक सिलेंडर भरवा पाती है। 90 लाख महिलाएं उज्वला योजना की ऐसी है जो साल भर में एक सिलेंडर भी नही भरवा पाती हैं। उज्वला की शेष महिलाएं भी साल में 2.77 सिलेंडर ही भरवा पाती है। इस योजना की 30 फीसदी महिलाओं ने अपने सिलेंडरों को कबाड़ के रूप में डंफ कर रखा है। घरेलू गैस के बढ़ते दामो ने आम उपभोक्ता को इससे दूर कर दिया है तो गरीब उज्वला हितग्राहियों का इससे दूर होना स्वाभाविक ही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी राज में उज्वला के अलावा अन्य महत्व पूर्ण गरीबो के लिए चलाई जा रही योजनाएं सरकारी अनदेखी के कारण बन्द हो गयी है या दम तोड़ने के कागार पर है। मोदी सरकार ने मनरेगा के बजट में 35 प्रतिशत की कटौती कर दिया है। प्रधानमंत्री आवास में केन्द्रांश को कम कर दिया गया है। किसानों के उर्वरकों की सब्सिडी में कटौती की गई है। यूपीए सरकार के समय चलाई जा रही केंद्र प्रवर्तित योजनाओं को भाजपा सरकार ने बन्द कर दिया। मोदी के चुनावी वायदे हर के खाते में 15 लाख दो करोड़ रोजगार किसानों की आय दुगुनी यह सब तो पहले ही भाजपा जुमला बता चुकी है अब वह सरकारी योजनाओं को भी बन्द कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post VIDEO – बीजेपी का जेल भरो आंदोलन : हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी
Next post भाजपा का जेल भरो आंदोलन मुद्दा विहिन : रविन्द्र
error: Content is protected !!