खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : रायपुर में भारोत्तोलन का धमाकेदार जलवा, पूर्वाेत्तर के सितारों ने रचा इतिहास

 

रायपुर,पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के भारोत्तोलन इवेंट ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया। 27 मार्च को सीनियर वर्ग की तीन स्पर्धाओं में पूर्वाेत्तर राज्यों के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया, जबकि छत्तीसगढ़ समेत अन्य टीमों ने कड़ी चुनौती दी। देशभर से आई आदिवासी प्रतिभाओं ने ताकत के साथ कुश्ती के दांव-पेच और तकनीक का अनुपम प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।   पुरुष 79 किग्रा वर्ग में अरुणाचल प्रदेश के रिचिन चोंग्रुजू ने स्नैच में 120 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 149 किग्रा के साथ कुल 269 किग्रा उठाकर स्वर्ण पदक जीता। मिजोरम के लालफाकवमा ने 265 किग्रा (स्नैच 119, क्लीन एंड जर्क 146) से रजत और जैकब वानलालतुआंगा ने 250 किग्रा से कांस्य हासिल किया। ओडिशा के के. सिमांचल चौथे, अरुणाचल के निया डोडुम पांचवें तथा जम्मू-कश्मीर के सोहैल अब्बास छठे स्थान पर रहे। मेघालय, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश के खिलाड़ियों ने भी उम्दा प्रदर्शन किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!