स्व लखीराम अग्रवाल स्मृति 20 क्रिकेट प्रतियोगिता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खिलाड़ियों को बाटेंगे पुरस्कार
बिलासपुर। स्व लखीराम अग्रवाल स्मृति अखिल भारतीय t20 क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को टी-20 ट्रॉफी के साथ 5 लाख नगद इनाम दिया जाएगा तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 3 लाख का नगर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। बीटीसीए नागपुर और खड़कपुर की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। 29 मार्च को होगा फाइनल मेंच ,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खिलाड़ियों को बाटेंगे पुरस्कार. खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आज संभागायुक्त सुनील जैन, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष रजनीश सिंह, पूर्व महापौर वाणी राव, पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेई,क्रीड़ाई के अध्यक्ष सुशील पटेरिया, नई दुनिया के संपादक सुनील गुप्ता , सीएमडी महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय दुबे,रघुराज स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने खेल का आनंद लिया। बिलासपुर के खिलाड़ी इस आयोजन का लाभ जरूर लेंगे। पूर्व महापौर श्रीमती वाणी राव ने कहा कि स्टेडियम निर्माण शहर में हुआ मैं इसका श्रेय जानती हूं मैदान को पूर्ण रूप देने में विधायक अमर अग्रवाल का सराहनीय योगदान है उन्होंने शहर के युवाओं पर बड़ा तोहफा दिया है। चंद्रप्रकाश बाजपेई ने भी खेल आयोजन तथा स्टेडियम की तारीफ की और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। संजय दुबे ने कहा कि इसआयोजन को लेकर लोगों मैं काफी उत्साह है। स्व लखीराम अग्रवाल ने शहर को बहुत बड़ा योगदान दिया है। विधायक अमर अग्रवाल भी शहर को सुंदर बनाने में बड़ी-बड़ी योजनाएं बना रहे , और उनके प्रयास से ही आज रघुराज स्टेडियम में राष्ट्रीय स्तर का बड़ा आयोजन हो रहा है।


