हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में वकीलों ने किया मतदान
बिलासपुर। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव शुक्रवार को मतदान किया गया। सुबह 10.30 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ। इस दौरान मतदान करने वाले वकिलों की भीड़ नजर आई। वकिलों ने लाइन लगाकर बारी-बारी मतदान किया।
चुनाव में 17 पदों के लिए 61 प्रत्याशी चुनावी मैदान पर हैं। महिला कार्यकारिणी सदस्य के दो पदों पर दीप्ती तिवारी और लक्ष्मीन कश्यप को निर्विरोध चुना गया है। अध्यक्ष के लिए सीनियर एडवोकेट राजीव श्रीवास्तव, अरविंद सिन्हा, दिनेश कुमार तिवारी, अब्दुल वाहब खान, शैलेंद्र कुमार वाजपेयी, हनुमान प्रसाद अग्रवाल और रजनीश सिंह बघेल प्रत्याशी हैं। उपाध्यक्ष के लिए दीपक कुमार जैन, भरत लाल सोनी, गौतम खेत्रपाल, अरविंद दुबे, महेंद्र नाथ दुबे, शशिकांत सोनकर, उपाध्यक्ष महिला पद के लिए रीमा दुबे, मंडावी भारद्वाज, संगीता मिश्रा, मधुनिशा सिंह टक्कर पर हैं। सचिव के लिए पूर्व सचिव वरुणेंद्र मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, धीरेंद्र पांडे, प्रवीन तुलस्यान, रविपाल माहेश्वरी, संजीव कुमार साहू मैदान पर हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए आश पूर्ण सिंह भाटिया, लवकुश कुमार साहू, जितेंद्र कुमार शुक्ला, क्रिडा एवं संस्कृति सचिव पद के लिए ईश्वर जायसवाल, कुलेश कुमार साहू और अमन पांडे मैदान पर हैं।


