May 17, 2024

आइये मिलकर एक पौधा भगवान श्री राम के नाम लगायें योजना मुख्यमंत्री के हाथों शुभारंभ।

बिलासपुर.  छ.ग. पर्यटन मंडल द्वारा कोरिया के सीतामढी हरचौका से सुकमा के रामाराम तक राम वनगमन पर्यटन पथ पर सभी चिन्हित जगहों पर भगवान श्री राम के नाम पौधा लगाने की योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास से पौधा रथ रवाना कर माननीय मुख्यमंत्री के हाथों, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंह देव, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, छ.0ग. पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विधायक विकास उपाध्याय की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने बताया कि आइये मिलकर एक पौधा लगाये भगवान श्री राम के नाम के तहत रवाना हुए पौधा रथ सभी जगहों पर जाकर भगवान राम की नाम का पेड़ लगाये जायेंगे और सभी जगह की पवि़त्र मिट्टी एक़ित्रत कर चंद्रखुरी माता कौशल्या के मंदिर तक लाये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
Next post किसानों के मामले में भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार झूठ बोल रहे हैं- अभय नारायण
error: Content is protected !!