रतनपुर मां माहामाया के दरबार में भक्तों की लंबी कतार

रतनपुर मां माहामाया की मंदिर में दर्शन करने हजारों की संख्या में श्रद्धालु रोजना दर्षन करने पहुंच रहे हैं अष्टमी के दिन माता को भोग चढाने लोगों की लंबी कतार लगी है.

दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर  माता के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंचने लगे और मां के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आए। देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु घंटों कतार में खड़े होकर मां के दर्शन कर रहे हैं।

कई स्थानों पर कन्या पूजन और भंडारों का आयोजन भी किया गया, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिरों में भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा।

दुर्गाष्टमी के अवसर पर प्रशासन द्वारा भीड़ प्रबंधन, पार्किंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!