मार्बल पत्थर से सजेगा मां महामाया का दरबार


बिलासपुर/अनिश गंधर्व. रतनपुर स्थित मां महामाया के दरबार को मार्बल पत्थर और टाइल्स से सजाने के लिये काम शुरू कर दिया गया है। मार्बल पत्थर और टाइल्स लग जाने के बाद मंदिर परिसर की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। इसके लिये मंदिर समिति द्वारा काम शुरू करा दिया गया है। प्रशासनिक आदेश के चलते लॉकडाउन में मंदिर के पट को बंद रखा गया था। भक्त मां महामाया के दर्शन नहीं कर पा रहे थे। हाल ही में फिर से मंदिर को श्रद्धालुओं के लिये खोला गया है।


रोजाना यहां सैकड़ों की संख्या में लोग दर्शन करने आते हैं। मंदिर समिति द्वारा समय-समय पर फंड के हिसाब से निर्माण कार्य कराया जाता है। मंदिर के हवन कुंड के पास के दीवार में मार्बल पत्थर लगाने के लिये काम शुरू किया गया है। वहीं मंदिर के पदाधिकारियों के दफ्तर के पास भी टाइल्स लगाया जा रहा है। इस मंदिर में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचते हैं। शहर व आसपास के लोग रोजाना मां महामाया के चरणों में शिश झुकाने आते हैं। पुराने जमाने में रतनपुर को छत्तीसगढ़ की राजधानी बनाया गया था। राजा महराजाओं के द्वारा बनवाया गया किला और अनेकों निर्माण आज भी जीवित अवस्था में हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!