June 24, 2021
महादेव परिहारी नागरिक सुरक्षा सम्मान से हुए सम्मानित
रायगढ़. पत्रकार कल्याण परिषद के जिलाध्यक्ष एवं वीर बिरसामुण्डा फाउंडेशन व भारतीय कामगार संघ के जिलाध्यक्ष रायगढ़ अंचल अखबार के प्रधान संपादक महादेव परिहारी को छत्तीसगढ़ में कोरोना ( कोविंड 19) वायरस संक्रमण आपातकाल लाकडाऊन के दौरान मानव कल्याण में किये जाने वाले सेवा कार्य के लिए नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक बलबीर शर्मा, पूर्व डायरेक्टर नेहरू युवा केंद्र भारत सरकार एवं संस्थापक श्याम कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय युवा सचिव हिमांशु चौहान, जिला प्रभारी कन्हैया अग्रवाल के आतिथ्य में नागरिक सुरक्षा सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।