सुशांत की पहल पर महर्षि उसलापुर मार्ग का होगा कायाकल्प

 

निगम एवं पंचायतों में भी लाखों के विकास कार्यों मिली स्वीकृति

बिलासपुर. बेलतरा विधानसभा में विधायक सुशांत शुक्ला के पहल पर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत विकास के अनेकों कार्यों को स्वीकृति प्रदान की है जिनमें शहर के अत्यंत व्यस्त सड़को का उन्नतिकरन मौहल्लों में सीसी रोड, नाली निर्माण सहित देव स्थलों में मंच,बाउंड्रीवाल के अतिरिक्त मुक्तिधाम का कायकल्प जैसे कार्य को प्राथमिकता दी गई है वही बेलतरा विधायक ने ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को सकारात्मक दृष्टि देने व स्वास्थ्य के प्रति उन्मुख करने के लिहाज से उन्हें ओपन जिम का भी सौगात दिया है छत्तीसगढ़ शासन से प्राप्त स्वीकृति पत्र के अंतर्गत होने वाले विकास कार्यों में जलभराव के संकट से जूझ रहे मंगला स्थित महर्षि स्कूल से उस्लापुर जाने वाली सड़क का विशेष ध्यान रख गया है लोक निर्माण विभाग से प्राप्त पत्र क्रमांक 17/9592026 के माध्यम से इस सडक़ के उन्नति करण,डामरीकरण कार्य शामिल किया जाएगा के लिए 313.25 लाख की राशि की मदद से 1.65 कि मी सड़क निर्माण का कार्य पूरा किया जायेगा इसी क्रम ने राज्य शासन के राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बेलतरा के निगम क्षेत्र व विभिन्न पंचायतों में 370 लाख रुपये के निर्माण कार्य को हरी झंडी दी गई है वार्ड क्रमांक 47 में सीसी रोड एवं नाली निर्माण हेतु 34.15 लाख रुपये,वार्ड क्रमांक 48 में 170 मीटर निर्माण हेतु 14 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 49 में सीसी रोड निर्माण हेतु 35 .25 लाख रुपये वार्ड क्रमांके 50 में सीसी रोड निर्माण 10.65 लाख रुपये, वार्ड क्रमांक 52 में सीसी रोड निर्माण 500 मीटर 8.00 लाख, वार्ड क्रमाक 56 सीसी रोड निर्माण 5 लाख,वार्ड क्रमांक 57 अशोक नगर सीसी रोड 4,94 लाख वार्ड क्रमाक 51 में नाली निर्माण 10,40 लाख,वार्ड क्रमाक 51 नाली निर्माण 17,18 लाख ,नाली निर्माण 10,46 लाख वार्ड क्रमांक 52 ठाकूर देव लीगियादिह मंच सेड बाउंड्रीवाल निर्माण 8,00 लाख,वार्ड 54 में मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण बाउंड्रीवाल निर्माण 6,10 लाख इसी क्रम में ग्राम पंचायत बाम्हू, लोफन्दी, मोहरा बैमा, और बिरकोना में ओपन जिम की स्थापना हेतु कुल 40.00 लाख की राशि जारी की गई है

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!