सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना का वादा किया था नियम शर्ते नहीं लगाई गई थी सत्ता मिलते महिलाओं से भेदभाव क्यों?

रायपुर .  प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महतारी वंदन योजना से 38000 से अधिक महिलाओं को बाहर करना भाजपा सरकार की महिलाओं के प्रति दुर्भावना है। हर माह महतारी वंदन से जुड़ी महिलाओं की छंटनी की जा रही है। विधानसभा चुनाव के दौरान  सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना से 1000 रु प्रति महीना देने का वादा किया गया था कोई नियम शर्ते नहीं बताई गई थी। सत्ता मिलने के बाद आखिर महिलाओं में भेदभाव क्यों किया जा रहा है?

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की आदत है चुनाव को देखते हुए बड़े-बड़े वादा करना और सत्ता मिलते ही वादा खिलाफी करना है। भाजपा को बताना चाहिए महिला  के पति अगर सरकारी नौकरी में है?व्यापारी है?इनकम टैक्स भरते हैं? तो इनमें महिलाओं का क्या दोष है? भाजपा ने तो नहीं कहा था कि इन वर्गों के महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ नहीं मिलेगा। वृद्धा पेंशन परित्यक्ता पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं के साथ भी धोखा किया है इनको 1500 रु महीना देना था लेकिन इन्हें सिर्फ हजार रु दिया जा रहा? आखिर भाजपा ने प्रदेश के महिलाओं को धोखा देकर उनका वोट तो प्राप्त कर लिया अब जब उनको किस्त की राशि देने के बारी आ रही है।तो नियम शर्ते लागू कर दिया है जिन महिलाओं को एक साल से मिल रहा था उनके नाम को काटे जा रहे हैं यह तो प्रदेश के महिलाओं के साथ सरासर धोखा है भाजपा को नगरी निकाय चुनाव में महिलाये  धोखा बाजी का जवाब देगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!