पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 130 पुलिसकर्मियों के तबादले

बिलासपुर । पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों सहित कुल 130 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से एक थाने से दूसरे थाने में स्थानांतरित किया गया है। इस तबादला सूची में सिविल लाइन, सरकंडा, सिटी कोतवाली, तोरवा, सकरी, रतनपुर, चकरभाठा, कोनी, हिरीं, तखतपुर, पचपेड़ी सहित कई थानों और इकाइयों में पदस्थ पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना तय की गई है।

जारी आदेश के अनुसार कई कर्मचारियों को सिविल लाइन, सरकंडा और सिटी कोतवाली जैसे महत्वपूर्ण थानों से हटाकर अन्य थानों में भेजा गया है, जबकि कुछ पुलिसकर्मियों को रिजर्व सेंटर और अन्य इकाइयों में पदस्थ किया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस फेरबदल से पुलिसिंग व्यवस्था में संतुलन बनेगा और कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी होगी।

हालांकि इस तबादला सूची के बाद भी विभाग के भीतर यह जारी है कि कई विवादित आरक्षक अब भी लंबे समय से एक ही थाने में जमे हुए हैं, जिन पर पहले भी सवाल उठते रहे हैं।

इसी तरह एसीसीयू (ACCU) सहित कुछ विशेष इकाइयों में भी कई कर्मचारी वर्षों से पदस्थ हैं, जिनकी जिम्मेदारियों और कार्यप्रणाली को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं।

जानकारों का मानना है कि पुलिस व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए ऐसे कर्मचारियों का भी स्थानांतरण किया जाना आवश्यबक है।

बताया जा रहा है कि आने वाले समय में विभाग द्वारा और भी तबादले किए जा सकते हैं, जिससे पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!