तीनों मंदिरों में मंगलाष्टक और शांति धारा की हुई पूजा
श्वेतांबर समाज में विशेष पूजा व निकला जुलूस
बिलासपुर। भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव को बड़े ही धूमधाम से सकल जैन समाज ने मनाया। मंगलवार की सुबह मंदिर में विशेष पूजा, जूलूस व विभिन्न धार्मिक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के पुरुष, महिला व बच्चों ने भाग लिया। जन्म कल्याणक महोत्सव के दो दिवसीय आयोजन पर भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक के पहले दिन तीनों मंदिरों में सुबह से मंगलाष्टक, अभिषेक, शांति धारा,पूजन की गई।
शासन नायक भगवान महावीर स्वामी का 2625वां जन्मकल्याणक महामहोत्सव के अवसर पर मंगलवार को कार्यक्रम हुआ। नेहरू नगर स्थित विमल चोपड़ा के निवास मे स्थापित मंदिर में प्रार्थना व स्नात्र पूजा सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक विमल चोपड़ा के निवास से शोभायात्रा बाजे-गाजे के साथ घर मंदिर से जैन कैंपस तक और नवकार महामंत्र जापयजैन कैंपस, स्मार्ट रोड में संपन्न हुआ। सरकंडा मंदिर से झांकी के साथ शोभा यात्रा निकली। मंगलवार दूसरे दिनआचार्य श्री विराग सागर जी महाराज पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के परम् प्रभावक शिष्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 कौशल्य सागर जी महाराज के सानिध्य में सुबह 6 बजे, मुनिश्री ससंघ का विहार 1008 श्री पंचबालयती दिगम्बर जैन मंदिर जी, सन्मति विहार, मंगला के लिए हुआ। मुनिश्री की भव्य अगवानी मंगला चौक में सुबह 7 बजे हुआ। 8 वां मस्तकाभिषेक शांतिधारा मुनिश्री के मुखारबिंद से संपन्न हुआ। पट्टाचार्य 108 आचार्य विशुद्ध सागर महाराज का पदारोहण दिवस, पूजन, मुनिश्री के प्रवचन हुआ।


