प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं

 

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनीतिक नेताओं ने राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी को बधाई दी। पीएम मोदी ने लिखा, “लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं।”

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!