March 29, 2022
महापौर यादव ने वार्ड 11 मे 50 छोटे व्यवसायी को बांटे गुमास्ता लाइसेंस
बिलासपुर. सिरगिट्टी परिक्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 में महापौर रामशरण यादव ने 50 छोटे व्यवसायी को गुमास्ता लाइसेंस का वितरण किया गया। इस क्ष्ोत्र में काफी समय से गुमास्ता लाइसेंस के लिए छोटे व्यवसाय करने वालों की मांग निरंतर बनी रही है। छोटे व्यवसाय करने वालों की मांगों को ध्यान में रखते हुए , वार्ड पार्षद रवि साहू ने महापौर रामशरण यादव से चर्चा करते हुए मंगलवार को वार्ड के छोटे व्यवसाय करने वालों को गुमास्ता लाइसेंस का वितरण कराया। गुमास्ता लाइसेंस का वितरण महापौर रामशरण यादव, सभापति श्ोख नजीरूद्दीन, राजेन्द्र शुक्ला, ने सुबह 11 बजे से पार्षद निवास सीता विहार कालोनी से वितरण किया गया। इस दौरान एमआईसी सदस्य अजय यादव, एमआईसी राजेश शुक्ला, कृष्ण कुमार यादव, मनीष जायसवाल, दिपक शुक्ला, दिलिप साहू, सुनिल पांडेय, विनोद साहू, रामवतार यादव, पंकज रामटेके, गोविंद यादव, फरजाना, मुकेश सिंह, राजेश, सुर्यकांत तिवारी, विनय सिंह ठाकुर, संदिप भारतीय, सलीम भार्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।