छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न
रायपुर. समाज के निर्णय नहीं मानने वाले समिति का संबद्धता समाप्त किया जायेगा और सामाजिक फैसले का उल्लंघन करने वाले पदाधिकारियों को संगठन के पद से निष्कासित किया जाएगा 29 जुन को छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज का आमसभा रायगढ़ में आयोजित करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
समाज के संगठन 5066 के समानांतर संगठन के साथ बैठक करने वाले सदस्य पदाधिकारियों कर उनके विरुद्ध आमसभा में निंदा पारित किया जाने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के पंजीयन उपयोग करने वाले तहसील ब्लाक परिक्षेत्र समिति प्रतिवर्ष संबद्धता और 10% राशि प्रदेश समिति को संबद्धता शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा
उपरोक्त सभी निर्णय छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।
समाज के प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री जगनीक यादव ने किया
प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक में समाज के संरक्षक श्री जगत राम यादव श्री सुकालू राम यदु श्री आर डी यादव प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव प्रदेश सचिव सुंदर लाल यादव कोषाध्यक्ष जी आर यादव प्रदेश अध्यक्ष राजनीति प्रकोष्ठ राजू यादव प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी प्रकोष्ठ मानसाय यादव जिला अध्यक्ष रायपुर रामलाल यादव दुर्ग ठाकुर राम यादव बेमेतरा हेमकांत यादव रायगढ़ पंचराम यादव कोरबा रिखी राम यादव जांजगीर-चांपा त्रिभुवन यादव मुंगेली पितांबर यादव जिला महामंत्री बलौदाबाजार संतोष यादव जिला महामंत्री महासमुंद मनोज यादव प्रदेश संगठन मंत्री प्रेमूलाल यादव रामेश्वर यादव सोमनाथ परिक्षेत्र से पोषण यादव रायपुर महानगर इकाई से प्रीतम यादव नरेश यादव घुरऊ यादव पंचराम यादव धमतरी से रमेश यादव जांजगीर-चांपा जिले से देवगुण यादव किशन यादव मनोज यादव दिलहरण यादव रायगढ़ से पुसौर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल यादव जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ फलेश यादव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।