प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सदस्यों ने श्रम कल्याण मंडल से की मुलाकात

रायपुर. श्रम कल्याण मंडल द्वारा जारी नोटिस से चिंतित प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद से मिलकर न सिर्फ संतुष्ट हुए बल्कि उन्होंने प्रदेश भर के निजी स्कूलों के संगठन की बैठक कर उन्हें श्रम कल्याण मंडल में पंजीकृत करने का भरोसा दिलाया है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल राज्य श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफ़ी अहमद से मिला।पदाधिकारियों ने स्कूलों के श्रम कल्याण मंडल में पंजीयन के सम्बंध में जारी नोटिस को लेकर अपनी आशंका से अवगत कराया। मंडल अध्यक्ष शफी अहमद ने उन्हें मंडल द्वारा संचालित 11 योजनाओं और प्रस्तावित योजनाओं के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने बताया पंजीकृत श्रमिको के बच्चों को ही इन योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।जिले से लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर किसी भी खेलो में चयनित श्रमिको के बच्चों को प्रोत्साहन राशि देने का प्रस्ताव है।निकट भविष्य में छात्रवृत्ति की राशि को दुगना करने,श्रमिको के बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने,श्रम भवन-डोरमेट्री का प्रस्ताव शासन को भेज गया है।इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पंजीयन होना जरूरी है। इसके लिए 6 माह में मात्र 45 रुपये देना है।शिक्षकों को श्रमिक के दायरे से बाहर रखा गया है। विद्यालय के शेष स्वीपर,क्लीनर,ड्राइवर,कम्प्यूटर आपरेटर इत्यादि यदि उनकी संख्या 9 से अधिक है तो उनका पंजीयन कराना आवश्यक है।प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय तिवारी एवं कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश शुक्ला ने भरोसा दिलाया जल्द ही प्रदेशभर के निजी स्कूलों के संगठनों की बैठक कर उन्हें पंजीयन कराने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान श्रम कल्याण आयुक्त दिव्यांश सिन्हा, श्रम कल्याण मंडल के सदस्य शारीक रईस खान मौजूद थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!