May 6, 2024

प्रवासी विधायक दीपायन ने मस्तूरी में ली पत्रकार वार्ता: छत्तीसगढ़ में फिर से भाजपा सरकार बनने का किया दावा

बिलासपुर . आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुटी है। चुनावी रण को फतह करने के लिए भाजपा के प्रवासी विधायक विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर कांग्रेस सरकार की कमियों को उजागर करने और केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार का काम कर रहे हैं। इस दौरान मस्तूरी असम से आए प्रवासी विधायक दीपायन चक्रवर्ती ने भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।इस दौरान असम के प्रवासी विधायक दीपायन ने भाजपा कार्यालय मस्तूरी में प्रेसवार्ता की। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर जमकर कटाक्ष किया। दीपायन बोले की आज भी छत्तीसगढ़ में लोग दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
उन्होंने आरोप लगाया की केंद्र सरकार हर घर जल, हर घर नल, उज्ज्वला योजना, कौशल विकास, शिक्षा, चिकित्सा जैसी विभिन्न योजनाओं पर काम कर रही है, लेकिन राज्य सरकार उन योजनाओं को सफल नहीं होने दे रही है ।
जिसके चलते प्रदेश वासियों को योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हर घर जल, हर घर नल योजना में भारी मात्रा में भ्रष्टाचार हुआ है, जिसकी जांच कराई जाएगी। और कोई दोषी नहीं को नहीं बक्शा जायेगा
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विधायक प्रवास अभियान के तहत, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में संगठन की स्थिति और कार्यक्ताओं की सक्रियता का मूल्यांकन मैने किया है। इस अभियान के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं की स्थिति और गरीब जनता के प्रति लाभ की स्थिति की जांच की गई है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने कई महत्वपूर्ण जन-उपयोगी योजनाओं को रोककर, गरीब जनता को उनके हक से महरूम किया जा रहा है। भाजपा शासन काल में बनाए गए अनेकों जन उपयोगी भवन हॉस्पिटल आदि उपयोग नहीं किया गया जिसके चलते आज वह जर्जर हालत में है
किसानों की जीवनदशा का भी सटीक अवलोकन दिखाता है कि उनकी समस्याएँ और आपातकालिकता को मदद की आवश्यकता है। लोग पेंशन की योजनाओं के लिए भटक रहे हैं, सरकार जन भावनाओं के अनुरूप काम नहीं कर रही है भ्रष्टाचार की चुनौती और क्राइम के वृद्धि के साथ, नागरिकों की चिंताएं भी बढ़ रही हैं। कांग्रेस सरकार के घोसणा पत्र में किए वादे के के बावजूद, कई वादों का पूरा किया नहीं जा रहा है, जिससे जनता के विश्वास में कमी आई है।
मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के संगठन की मजबूती और उनके वर्तमान विधायक के विकास कार्यों ने राजनीतिक स्थिति को बदल दिया है। निश्चित रूप से, नागरिक फिर से उम्मीद के साथ भाजपा के विधायक का चयन करने में जुटेंगे, छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने की दिशा में कड़ी प्रतिबद्धता के साथ, नागरिक यह आशा करते हैं कि उनकी समस्याओं का समाधान होगा।
और छत्तीसगढ़ में फिर से कमल खिलेगा
इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार, संगठन को मजबूत करने और राज्य सरकार की कमियों को उजागर करने पर जोर दिया।
पत्र वार्ता के दौरान असम के विधायक दीपायन चक्रवर्ती समेत मिस्त्री विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी मस्तूरी विधानसभा प्रभारी कार्तिकेश्वर स्वर्णकार वह विधानसभा के संयोजक बीपी सिंह उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सद सुनील सोनी को युवाओं के सवाल से तिलमिलाना नही चाहिये
Next post फर्जी आंकड़े जुटाने में माहिर मोदी सरकार महज़ कुछ हज़ार भर्ती पत्र बाँट कर प्रमोशन को भी नई भर्ती में गिन लिए
error: Content is protected !!