सीयू परिसर में शरारती तत्वों ने देवताओं व महापुरुषों पर की अभद्र टिप्पणी
बिलासपुर। सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन से कैम्पस की व्यवस्था नही सम्हल रही। नमाजकाण्ड के बाद अब शुक्रवार- शनिवार रात देवताओं और महापुरुषों के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी और गाली गलौच को लेकर कैम्पस के स्वामी विवेकानंद होस्टल के सामने गाली गलौच मारपीट व तनाव की खबर है। इसके कुछ वीडियो फुटेज भी सामने आए है, अराजकता का आलम यह है कि कोनी थाना पुलिस को इसकी सूचना तक नही दी गई है।
गुरू घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के परिसर के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में असामाजिक तत्वों द्वारा शरारती तत्वों ने देवताओं और महापुरुषों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए गाली-गलौज की गई है। वीडियो वायरल होते ही यूनिवर्सिटी के छात्रों में आक्रोश भड़ गया। देर रात छात्रों ने स्वामी विवेकानंद हॉस्टल के सामने एकत्र हो हो हंगामा करने लगे। सूचना पर परिसर का सिक्युरिटी सर्विस और अफसर अलर्ट हो गए। अफसरों और सुरक्षा कर्मियों मौके पर पहुंचे। फिर छात्रों को समझाईश देकर शांत कराया गया।


